पॉवर सब स्टेशन के उद्घाटन के बाद किया 24 किमी लंबाई की 7 सड़कों का शिलान्यास
सुमन सिंह
दुमका।दुमका में भाजपा अपने अंतर्कलह से जूझ रही है।प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी के अंदर मगजमारी चल रही है। क्षेत्र में भाजपा अपने प्रत्याशी के नाम को लेकर कार्यकर्ता अटकल और कयास लगाने में व्यस्त हैं।हाल में दुमका में सम्पन्न भाजपा की परिवर्तन महासभा में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुट पाने का एक प्रमुख कारण भाजपा कार्यकताओं के बीच व्याप्त गुटबाजी को माना जा रहा है।
दूसरी ओर झामुमो के कार्यकर्ता एकजुट हो कर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।झामुमो में टिकट को लेकर कोई विवाद नहीं है।न ही इस पार्टी में कोई गुटबाजी है।कैडर आधारित पार्टी होने के कारण झामुमो कार्यकर्ताओं में गजब का अनुशासन है।अपनी पार्टी के लिए झामुमो के कार्यकर्ता एक पैर पर खड़े रहते हैं।दुमका के सिटिंग विधायक बसंत सोरेन लगातार क्षेत्र में डटे हुए हैं। विकास योजनाओं की प्रगति की न केवल समीक्षा कर रहे हैं, कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं।शनिवार को झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मसलिया इलाके में कुल 16.35 करोड़ रूपये की लागत से 24.20 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। जिन सड़कों का झामुमो विधायक ने शिलान्यास किया उसमें हथबारी से बसमत्ता, खैरबनी से संथाली बेदिया,बड़ा चपूड़िया से जाहेर टोला,बांसकुटिया से बसमत्ता,पटनपुर से दूधीचुआ एवं पिंडारी से रांगाटांड़ सड़क शामिल है।एक दिन पहले ही विधायक बसंत सोरेन ने
5 करोड़ की लागत से मसलिया के आश्रम मोड़ में बने नये 33/11 पावर सब स्टेशन का स्वीच ऑन करके उदघाटन किया। पावर सब स्टेशन बन जाने से इस क्षेत्र की बिजली की समस्या बहुत हद तक दूर हो गई है। विधायक बसंत सोरेन अपने क्षेत्र में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना का प्रमाण पत्र भी वितरण कर रहे हैं।बसंत अपने भाषणों में हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं।मईया सम्मान और 200 यूनिट तक फ्री बिजली जैसी सरकार की योजनाओं से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।
केवल कहता नहीं हूं, करके दिखाता हूं:बसंत सोरेन
दुमका । शनिवार को अपने क्षेत्र में 24.20 किमी सड़क के शिलान्यास के मौके पर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि केवल कहता नहीं हूं, करके दिखाता हूं।आज फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में बननेवाली सात वैसे ग्रामीण पथों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया, जिन सड़कों की दशा अच्छी नहीं थी। सड़कें अच्छी होंगी, तो गांवों के विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।इसके पूर्व मसलिया में पावर सब स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने कहा जनता से किए वादे को हम पूरा कर रहे हैं।


