संताल एक्सप्रेस,जितेन्द्र दास
पाकुड़। शहर में नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर सभी 42 मतदान केंद्रो पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मतदाता शहर की सरकार बनाने में काफी उत्साह में दिख रहे है।युवा ,महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में अपने -अपने मतदान केंद्रो में पहुँचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। दिन के 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 56.33% दर्ज किया गया है। उधर रमजान को लेकर मतदाता सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं। कई केंद्रों पर हल्की भीड़ देखी गई, जिससे साफ पता चलता है कि लोग अपने मत का सही इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित हैं।मतदाताओं ने दिखाई अच्छी भागीदारी सुबह के समय मतदाता सक्रिय नजर आए और कई मतदान केंद्रों पर भीड़ देखी गई। प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं।जिला निर्वाचन पदाधिकारी का सह डीसी मनीष कुमार ने भी शहर के धनुषपूजा स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही सभी मतदाताओं को प्रेरित करते हुए किया है कि वे अपना वोट डालें और लोकतंत्र में भाग लें। मतदान सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक जारी रहेगा।


