संजीव झा
गोड्डा : नव वर्ष के आहट के साथ ही इसके इस्तकबाल की तैयारी को लेकर बच्चे, बूढ़े, जवान सभी अपने-अपने तरीकों से जुड़ चुके हैं। कोई अपने स्वजनों को बधाई कार्ड एवं संदेश देने की जुगत में लगा है तो कोई किसी दार्शनिक स्थल पर घूमने के प्रोग्राम को असली जामा पहनाने में जुड़ा है। खासकर युवा वर्ग पिकनिक की तैयारी को लेकर खासे उत्साहित हैं जो अपने-अपने स्थलों का चयन को लेकर उधेड़बुन में लगे हैं। गोड्डा जिला में भी पिकनिक स्पोर्ट की कोई कमी नहीं। दर्जन भर से ज्यादा दर्शनीय स्थल यहां मौजूद हैं इसके चयन को लेकर युवा अभी से जुड़ गए हैं।
जहां नव वर्ष पर अपने-अपने पसंदीदा स्थलों पर पहुंच कर पिकनिक का आनंद उठाएंगे। आइए बात करें जिले में मौजूद दर्शनीय स्थल एवं पिकनिक स्पॉट की तो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पर्यटन स्थल हैं, यदि इन्हें विकसित कर दिया जाए तो हर वर्ष आने वाली सैलानियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। परन्तु आज तक जिला प्रशासन से लेकर पर्यटन विभाग का इन एतिहासिक स्थलों पर ध्यान नहीं गया। रखर-खाव के अभाव में इनका अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। मनोहारी स्थल को विकसित व बेहतर पहुंच पथ बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। जिले के दो पहाड़ी प्रखंड सुंदर पहाड़ी एवं बोआरीजोर में की ऐसे दर्शनिय स्थल हैं जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है।
योगिनी शक्ति पीठ व धनसुख पहाड़
जिला मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर पहाड़ी श्रृंखला के बीच स्थित है। मां योगिनी शक्ति पीठ, जहां पहाड़ी पर स्थित योगिनी गुफा, योगिनी मंदिर व ठीक बगल की धनसुख पहाड़ की चोटी पर विराजमान मनोकामना नाथ महादेव मंदिर की प्राकृतिक छटा पर्यटकों को सहज ही आकर्षित करती है। यहां पर सरकार द्वारा सीढ़ी सहित भक्त गृह व भव्य तोरण द्वारा का निर्माण कराया गया। यहां से थोड़ी दूर पर ही अवस्थित बारकोप स्टेट की खंडहर इमारत व भव्य कचहरी का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया। यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सांसद निशिकांत दूबे ने धनसुख पहाड़ पर स्थित मनोकामना नाथ मंदिर से योगिनी गुफा तक रोप वे बनाने की घोषणा भी की।
चिहारी स्थान
पथरगामा प्रखंड मुख्यालय से तीन किमी दूरी पर स्थित शिव शाक्त और वैष्णव साधकों की लीलास्थली चिहारी स्थान लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। पंचमुण्डासन पर मां चिहारी का विग्रह आदि काल में कामाख्या के साधक ने स्थापित किया था। बताया जाता है कि महाभारत काल में अज्ञातवास के समय पाण्डवों ने इसी स्थान पर कुछ क्षण विश्राम किया था।
सिंह वाहिनी स्थान
गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुख्यालय से सात किमी दूर कझिया एवं जाताजोर के संगम स्थल पर स्थित सिंहवाहिनी में भी पर्यटन की अपार संभावनाएं है।
भूफोड़ शिव मंदिर
– यह शिव मंदिर जिले के ठाकुरगंगटी प्रख बसता गांव में स्थित है। यह मंदिर को भूफोड़ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर जो शिवलिंग है, वह जमीन को फोड़कर बाहर निकले हुए हैं। यह मंदिर पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां मंदिर तक आप सीढ़ियों से पहुंच सकते हैं। यहां पर आकर आपको शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको नंदी महाराज के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यहां पर महाशिवरात्रि और सावन सोमवार में बहुत भीड़ लगती है।
दामाकोल जल प्रपात
सुन्दरपहाड़ी प्रखंड के दमकोल का प्रसिद्ध जलप्रपात देखने के लिए हर वर्ष बाहर से लोग आते है। लेकिन इसके उत्थान के बारे में आज तक जिला प्रशासन ने कुछ नहीं किया। संथाल परगना गजेटियर में इस जल प्रपात का स्पष्ट उल्लेख है। मनोरम घाटी एवं छोटी-बड़ी दो झरनों के कारण इस प्रपात का नजारा देखते ही बनता है। नव वर्ष पर हजारों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते है।
घोघा-अगैया नाला
बोआरीजोर प्रखंड स्थित घोघा-अगैया नाला प्रकृति का अनुपम उपहार है। प्राकृतिक पत्थरों से बना यह नाला हर किसी को मोह लेता है।
बायोडायवोर्सिटी पार्क (जैविक उद्यान)
-जैव विविधता पार्क पार्क बहुत बड़ा और बहुत सुंदर है। इस पार्क में बहुत सारे पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। इस पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां बहुत कम शुल्क लिया जाता है। यहां पर सीनियर सिटीजन का कम शुल्क लिया जाता है। यहां पर मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक करने वाले लोग भी आते हैं। जैव विविधता पार्क में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए है। यहां पर आपको बहुत सारे जानवरों के स्टेचू देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। यहां पर फव्वारा भी बनाया गया है। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। यह पार्क गोड्डा जिले में, गोड्डा रामगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित है। यह मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है। इसलिए आप यहां पर आसानी से पहुंच सकते हैं। इस पार्क में एक झील है, जो आप देख सकते हैं और यह झील बहुत सुंदर है। यहां पर आपको लोटस पॉन्ड देखने के लिए मिलता है, जिसमें कमल के बहुत सारे पौधे लगाए गए हैं। इसमें कमल के फूल लगे हुए है। यह गोड्डा में घूमने की सबसे अच्छी जगह है।
सुंदर जलाशय
सुंदर जलाशय जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह जलाशय जिले के पथरगामा प्रखंड के राजाभिठा गांव के पास स्थित है जो सुंदर नदी पर बना हुआ है। बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ इस जलाशय के चारों तरफ आपको बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। सुंदर बांध पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। बरसात के समय, बांध पूरी तरह पानी से भर जाता है और इसका पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिसका दृश्य देखने लायक रहता है। यह गोड्डा जिले का एक प्रमुख सिंचाई परियोजना है। जब यह पानी से भर जाता है, तब यहां पर बहुत सारे लोग जलाशय में नहाने का मजा भी लेते हैं और तैराकी भी करते है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह गोड्डा जिले का पिकनिक स्पॉट है। आपको यहां पहाड़ी क्षेत्र देखने के लिए मिलता है। यहां बड़ी बड़ी चट्टानें है।
बसंतराय तालाब
बसंतराय तालाब जिले का धार्मिक स्थल है। यह तालाब जिले के बसंतराय प्रखंड में स्थित है। कहा जाता है कि पूर्व में यह तालाब पथरगामा प्रखंड में आता था। यह तालाब बाघाकोल गांव में बना हुआ है। यह तालाब बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यह तालाब बहुत पवित्र है। तालाब के पास मां दुर्गा मंदिर, राम मंदिर, शिव मंदिर बना हुआ है। तालाब के पास गार्डन बना हुआ है। यहां पर कोई पर्यटक अगर दूर से आता है, तो यहां पर ठहरने की व्यवस्था है। तालाब में कमल के फूल लगे हुए हैं। यहां पर बैशाखी महोत्सव मनाया जाता है। यहां मकर संक्रांति के समय बहुत बड़ा मेला लगता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। तालाब के आसपास बहुत सारी दुकानें लगती हैं। इस मेले को बसवा महामेला के नाम से जाना जाता है। इस तालाब को लेकर बहुत सारी मान्यताएं हैं। आप यहां पर आकर उनके बारे में जान सकते हैं। यह गोड्डा में घूमने लायक जगह है।
सिंगारसी व्यू प्वाइंट
यह जगह जिले का एक बहुत ही सुंदर स्थल है। यहां पर आपको पहाड़ी एरिया देखने के लिए मिलता है। यहां पर एयर फोर्स स्टेशन बना हुआ है। सिंगारसी में गुरुद्वारा बना हुआ है, जहां पर गुरुवाणी सुन सकते हैं और यहां पर आपको लंगर भी खाने के लिए मिलेगा। यह जगह बहुत सुंदर है और पहाड़ी एरिया से घिरी हुई है। यहां पर व्यूप्वाइंट बना हुआ है, जहां से आप पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
गुमानी डैम
यह डैम सिंगारसी में स्थित एक सुंदर जगह है। यह डैम बहुत सुंदर है और पहाड़ों से घिरा हुआ है। बरसात में यह डैम बहुत सुंदर लगता है, क्योंकि बरसात में पानी पूरी तरह से भर जाने पर, डैम का पानी बहता है। डैम के बहने पर उसका दृश्य देखने लायक रहता है। यहां पर आकर आप शांति से अपना समय बिता सकते हैं।
फॉसिल पार्क मंडरो
यह पार्क घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहां पर आपको डायनासोर की फॉसिल देखने के लिए मिलते हैं। यह जगह बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है, यह पार्क बहुत ही सुंदर और आकर्षक है। यह पार्क पहाड़ी पर बनाया गया है। यहां पर आपको चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलेगी। पार्क में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर आकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। इस पार्क में एंट्री का चार्ज लिया जाता है। यह पार्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। पार्क में बैठने की व्यवस्था भी की गई है।



