संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़- थाना क्षेत्र के बभनगामा मोड़ सुभाष चौक मे अवस्थित बाबा मनोकामना शिव मंदिर में लगा पांच किलो का घंटी अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात चोरी कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार बाबा मनोकामना शिव मंदिर में पांच किलो का घंटी लगा हुआ था. जिसे लोग मंदिर में पूजा व आरती के दौरान बजाते थे. लेकिन बुधवार की सुबह मंदिर के पुरोहित राधेश्याम पांडे रोज की तरह मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में लगा घंटी गायब है. यह देख आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दिया. यह सुनकर और भी लोग मंदिर पहुंचे.साथ ही इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना को दी. सूचना मिलते ही तीनपहाड़ थाना के एएसआई प्रदीप यादव बल के साथ मंदिर पहुंच कर जांच किया. वही इस मामले को लेकर पुरोहित और कमेटी द्वारा लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया चल रही थी.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


