देवघर। सारठ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लकड़ी से मिलने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर मारपीट करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के दो नाबालिग युवक बगल गांव के एक नाबालिग लड़की से मिलने आया था। उसी दौरान लड़की के साथ गांव के पीछे तरफ जाते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर मारपीट करते हुए पुलिस को बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों नाबालिग लड़को को थाना लाकर मामले की छानबीन में जुट गई है।






