संताल एक्सप्रेस

जितेन्द्र दास
पाकुड़ । जिले के हिरणपुर प्रखंड के देवापाड़ा में। शिक्षक अरुण कुमार के घर मे सूर्य देवता को सम्परित सूर्याहू पर्व बड़े ही श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह से प्रारंभ होकर रविवार तक श्रद्धालुओं ने पूरे चौबीस घटे निर्जला उपवास रखकर व्रत का पालन किया। संध्या समय श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया। पुजारी धर्मनाथ ने बताया की सूर्याहू पर्व की तैयारी एक माह पूर्व ही प्रारंभ हो जाती है। इस अवधि में अरवा चावल का भोजन, नियमित सफाई,और सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह पर्व नियम संयम और निष्ठा की मिसाल है। जहां तन-मन से सूर्य देव की आराधना की जाती है। परंपरा अनुसार ओखली में धान कूटकर अरवा चावल तैयार कर महाप्रसाद बना कर ग्रहण की गया। रविवार सुबह को सूर्य देव को अर्घ्य और बलि प्रथा के साथ विशेष पूजा अर्चना की समापन किया गया। इसके बाद महाप्रसाद बनाकर वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में आयोजन को भव्यता प्रदान की ।सूर्याहू पर्व न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि यह सामूहिकता, पंरपरा और फिर आत्मिक शुद्धता का प्रतीक है।





