दसवीं परीक्षा में सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बनी जिला टॉपर
दुमका ब्यूरो

दुमका। सीबीएसई बारहवीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। जिले के छह स्कूलों के छात्रों ने तीनों संकाय में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कला संकाय में जिला स्कूल की शुभश्री वर्मा ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए। वह स्कूल और जिले की टॉपर बनीं।
कामर्स संकाय में जिला स्कूल के करण कुमार ने 89.6 फीसदी अंक पाए। वह स्कूल टॉपर बने। जिले की टॉप टेन सूची में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञान संकाय में केंद्रीय विद्यालय के प्रभात कुमार और सिद्धो कान्हु उच्च विद्यालय की अक्षरा कोठरीवाल ने 93.2 फीसदी अंक हासिल किए। दोनों स्कूल टॉपर बने। जिले की टॉप टेन सूची में तीसरे स्थान पर रहे। दसवीं की परीक्षा में सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा 95.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनी।





