संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ )l प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत नयाग्राम में हर घर जल नल योजना के तहत पाईप विछाने का कार्य में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है l रविवार को गांव के बीचोंबीच पी सी सी सड़क को तोड़कर गड्ढा खोदकर पाईप बिछाया जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोशित प्रकट करते हुए कार्य को बंद कराया l ग्रामीण तौसीफ इकबाल ,डॉर्फि शेख, हैदर अली, फुरकान शेख, ताहिर शेख, अब्दुल अलीम ,सोफीकुल शेख ,शीश फूल ,नसिया बीबी, मिली बीवी, हैप्पी शेख, मानिक शेख, खैरुल इस्लाम, रफीकुल ने बताया कि योजना स्थल पर न सरकारी पदाधिकारि न कम्पनी के कोई कर्मी की उपस्थित हैं और मनमानी ढंग से कार्य को किया जा रहा है। जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। पाईप बिछाने के नाम पर तोड़े गये पीसीसी को जल्द मरम्मती कराने की मांग की है। lग्रामीणों ने कहा कि सरकार एक तरफ विकास की बात करती हैं दूसरी ओर जल नल योजना के तहत की जा रही कार्य सड़क तोड़कर बनाई जा रही है। इसका अन्य वैकल्पिक उपाय करना चाहिए। ऐसे तो विकास के नाम पर सड़क तोड़ना कहीं से ऊचित नहीं है। यह विकास है कि विनाश है। नायग्राम गांव में पीसीसी को तोड़ कर पाईप बिछाने का कार्य मे लगे है l ग्रामीणों ने बताया कि जब तक पीसीसी सड़क की मरम्मती नही हो जाती कार्य बंद रहेगा। मांग पूरा नही करने पर जोरदार आंदोलन किया जायेगा l
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


