कुंडहित (जामताड़ा) । सोमवार को वन विभाग के रेस्क्यू टीम अंबा रामपुर कुंडहित गांव पहुंचकर उक्त बंदर को पिंजरे में कैद कर लिया वही उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार बीते 3 दिन पहले उक्त बंदर ने अंबा रामपुर शालदहा, सियारसुली,सहित अन्य गांवो में उत्पात मचा रखा था। वही दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया था । बंदर के आतंक से लोग डरे समय हुए थे।
लोगों ने राहत की सांस:-
बंदर के रेस्क्यू हो जाने से लोगों ने राहत भरी सांस ले इस संबंध में अंबा रामपुर गांव के लोगों ने बताया कि बंदर के दर से हम लोग अपने बच्चों को अकेले छोड़ नहीं पाते थे, बंदर जिसे मन होता था नोच देते थे। इस संबंध में कुंडहित वन क्षेत्र के वनरक्षक स्वपन पंडित ने बताया कि उत्पात मचाने वाले बंदर को रेस्क्यू कर लिया गया है। बंदर द्वारा जिन लोगों को नुकसान पहुंचा है वैसे लोग वन विभाग पहुंचकर उपयुक्त प्रपत्र भरकर देने पर जो सरकारी सहायता है दिया जाएगा।





