संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति द्वारा रविवार की देर शाम वैष्णवी दुर्गामंदिर पूजा पंडाल में सीनियर ग्रुप के बच्चे-बच्चियों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 17 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के सदस्य श्रीराम भगत ने मंच संचालन कर प्रतिभागियों का हौसलाफजाई किया। विजयादशमी के अगले दिन आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गाने पर नृत्य का जलवा बिखरा। वहीं प्रतियोगिता के समापन के बाद पूजा समिति द्वारा महासप्तमी के अवसर पर सीनियर एवं जूनियर ग्रुप के आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता, महाष्टमी एवं महानवमी के दिन आयोजित जूनियर ग्रुप के लिए नृत्य प्रतियोगिता और एकादशी के दिन सीनियर ग्रुप के लिए आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के शीर्ष पांच प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। बाकी सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में नीतू पाल, सान्वी राज, कृति कुमारी, नव्या नंदनी और ऋषभ कुमार ने प्रतियोगिता के शीर्ष पांच प्रतिभागियों में अपना स्थान बनाया। वहीं कोमल गुप्ता, स्वास्तिका शिखर, सिम्मी भगत, आयुषी भगत और निष्ठा भगत चित्रांकन प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में शीर्ष पांच में अपना स्थान बनाया। पूजा समिति द्वारा आयोजित जूनियर नृत्य प्रतियोगिता में पीहू कुमारी, नव्या नंदनी, अनुष्का कुमारी, अंजली प्रताप और आर्या राज भगत ने शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई। वहीं सीनियर ग्रुप की नृत्य प्रतियोगिता में अदिति कुमारी, प्रेमलता कुमारी, परी कुमारी, स्वास्तिका शिखर और मानवी भगत शीर्ष पांच प्रतिभागियों के अपना स्थान पाने में कामयाब रही। दोनों प्रतियोगिताओं के जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के शीर्ष पांच प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं बाकी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। एवं पुरष्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बीते 21 वर्षों से लगातार दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष रहे संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत को समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र एवं चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया। जबकि आकर्षक पूजा पंडाल के लिए भगत डेकोरेटर के प्रोपराइटर ध्रुव भगत और उत्तम भगत को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के समापन पर अंचलाधिकारी औसफ़ अहमद खां, थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, आचार्य सुनील मिश्र, आचार्य नागेश मिश्र, रमेश भगत, संजय भगत, संजय रजक, संतोष गुप्ता, राहुल भगत, सरोज मंडल, देवनारायण भगत ने कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को संबोधित किया। मौके पर पूजा समिति के दर्जनों सदस्य व श्रद्धालु मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


