रानीश्वर(दुमका ) । मयूराक्षी ग्रामीण डिग्री कालेज रानीश्वर के अध्यापक बिभास चंद्र झा को शासी निकाय के अध्यक्ष सह सांसद नलिन सोरेन ने प्रभारी प्राचार्य मनोनीत किया हैं। जिसको लेकर यहां चर्चा का बाजार गर्म हैं। मामले में अध्यापक डॉ स्वर्ण सिंह ने बताया कि श्री झा कालेज में कनीय अध्यापक है उनका चयन नियम के विरुद्ध हैं। उनकी नियुक्ति 29 सितंबर 2010 को हुई थी। उन्होंने छह महीने के बाद 4 मार्च 2011 को यहां योगदान किया हैं। बीते बुधवार को दुमका के परिसदन में कालेज के शासी निकाय की बैठक आहूत की गयी थी। उस बैठक में शासी निकाय के तीन ही सदस्य उपस्थित थे। कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित हो गयी थी। बैठक स्थगित होने के बाद शासी निकाय के अध्यक्ष सह दुमका सांसद नलिन सोरेन ने प्रभारी प्राचार्य उदय प्रसाद सिंह को प्रभार मुक्त कर कनीय अध्यापक बिभाष चंद्र झा को प्रभारी प्राचार्य बनाया हैं। मामले में डॉ उदय कुमार सिंह ने बताया कि यहां कालेज में वह 18 अप्रैल 96 से कार्यरत हैं तथा पीएचडी योग्यता धारी हैं। साथ ही यहां एक दर्जन अध्यापक बिभाष चंद्र झा से दस साल से अधिक वरीय हैं। डॉ उदय कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार के नियम के तहत यहां जीबी की विस्तारित बैठक कर प्रभारी प्राचार्य का चयन हो।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

