महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / महागामा के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को शनिवार देर संध्या गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ने नम आंखों से विदाई दी गई। पहले कलश विसर्जन होने के बाद और शंकर भगवान के बाद दुर्गा मां की विसर्जन किया गया। वही माता दुर्गा के विदाई के दौरान पुष्प वर्षा भी किया गया। वहीं पूरे दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पूरे भक्ति में हो गया और दुर्गा मां के नारे से गूंज उठे दुर्गा मां का विसर्जन मंदिर के पीछे पोखर में किया गया। वही विसर्जन के दौरान पुलिस की भारी मौजूदगी देखी गई। विसर्जन के दौरान महागामा अंचलाधिकारी डॉ खगेन महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हंसदा व थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह भी मौजूद रहे ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


