रांची । झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की प्रति समर्पित की। इस दौरान राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी बजट की प्रति सौंपी।






