यासिर अराफ़ात
पाकुड़ । झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. उद्योगपति अजहर इस्लाम चुनावी मैदान में कूद कर किस्मत आजमाने की कोशिश में है. वे लगातार अपना विधानसभा क्षेत्र में गांव का दौरा कर अपने लिए वोट मांगने में जुटे हुए हैँ. हालांकि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को इसका खुलासा होने की संभावना है. उनके जनसंपर्क अभियान में उनके समर्थकों की भीड़ भी देखी जा रही है. शुरू के चुनावी सभाओं में वे कांग्रेस पर हमलावर होते हुए नहीं दिख रहे थे. वे शुरू के दिनों में सिर्फ लोगों की सेवा करने हेतु समस्याओं को सुनते थे और उनका समाधान करने का प्रयास करते थे. लेकिन हाल फिलहाल के दिनों में वे अपने वक्तव्य के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के ऊपर हमलावर होते हुए दिख रहे हैं. समाजसेवी अजहर इस्लाम का कहना है कि मैं हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए हर तरह का प्रयास करता आ रहा हूं. मेरा दरवाजा हमेशा क्षेत्र के लोगों के लिए खुला रहता है जो कोई भी फरियादी मेरे दरवाजे पर आता है मैं उनकी फरियाद पूरी करने की भरपूर कोशिश करता हूं. सोशल मीडिया में भी उनके कई समर्थक उनकी कैंपेनिंग को लेकर लगातार प्रचार कर रहे हैं. समाजसेवी अजहर इस्लाम को गरीबों का मसीहा बताते हुए उनके समर्थक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लगातार पोस्ट कर रहे हैं. खासकर पिछले दिनों सोशल मीडिया में वोटिंग के दौरान जिस तरीके से अजहर इस्लाम को जन समर्थन मिला समाज सेवी अज़हर इस्लाम के समर्थकों का मनोबल और उम्मीद बढ़ी हुई है. खास तौर पर पिछले दिनों से उन्होंने जिस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को समाधान करने हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य किये जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बहुत सारे लोग उनसे प्रभावित होते हुए भी नजर आ रहे हैं. अजहर इस्लाम का कहना है कि 24 घंटा लोगों के लिए मेरे घर का दरवाजा खुला है, हर संभव क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा.


