राजमहल । विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी गोपालचंद मंडल ने चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी सुनील यादव उर्फ फिरोज यादव को अपना समर्थन देते हुए कहा कि भाई सुनील यादव के चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप में मोहर लगाकर लोग जीतने के लिए एकजुट हो रहे हैं। वहीं इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर ने भी मैदान पर उतरकर सुनील यादव को समर्थन देते हुए लोगों को विजय बनाने के लिए वोट करने का आह्वान किए हैं। वहां पर मौजूद सैकड़ोऊ की संख्या में आम लोगों ने कहा कि राजमहल 2024 का विधान सभा चुनाव बहुत ही खास होने वाला है। सभी वर्ग समुदाय के लोग प्रचंड बहुमत के साथ सुनील यादव को जिताकर विधानसभा भेजेंगे। इस मौके पर सुनील यादव ने कहा कि विगत 10 वर्षों में भाजपा के विधायक लोगों में फूट डालो और शासन करो की नीति पर जात-पात पर बताकर वोट लेने का काम किया है। अभी विरोधी का नारा है की बाटोगे के तो कटोगे इस पर सुनील यादव ने नारा दिया कि जुटेंगे तो जीतेंगे। वहीं भूषण यादव ने कहा कि सुनील यादव के पिछले जिला परिषद उपाध्यक्ष के नाते काफी सराहनीय जनता के सुख-दुख में कदम से कदम मिलाकर चलने का इनाम देने के लिए जनता आगामी 20 नवंबर को चुनाव चिन्ह बाल्टी छाप में अपना वोट देंगे।




