दो वर्षों से नहीं मिला है बच्चों को पोशाक
देवघर। जिले के देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के लापरवाही के कारण छात्र छात्राओं को पोशाक या पोशाक की राशि से वंचित रहना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुंडी पंचायत के बंदगारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों को पोशाक एवं पोशाक के राशि से वंचित है। बच्चों ने बताया कि उसके खाते में राशि नहीं मिला ना ही पोशाक दिया गया है। सातवीं वर्ग की छात्राओं में से बुलबुल कुमारी, स्वीटी कुमारी, राधा कुमारी, सगुण कुमारी आदि ने बताते हुए कही है कि वे लोगों को आज तक ड्रेस या ड्रेस का पैसा नहीं मिला है। जबकि विधिवत समय समय पर आधार कार्ड खाता विद्यालय में जमा कराया गया। बच्चियों ने बताई है कि अब वे सभी सातवीं से पास कर दूसरे विद्यालय जायेंगे। पांचवी कक्षा के बाद आज तक ड्रेस नहीं मिला है। जिसके कारण घरेलू ड्रेस पहन कर विद्यालय आने के लिए मजबूर हूं। इस बावत विद्यालय प्रधानाध्यापक रमेश मरांडी ने बताया कि हमारे स्तर से सभी कागजात बीआरसी कार्यालय देवीपुर में जमा कराया गया है। वही देवीपुर बीआरसी कार्यालय के एकाउंटेंट संतोष कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर से समुचित तरीके डॉक्यूमेंट हमारे बीआरसी कार्यालय नहीं पहुंचाया गया होगा। जो भी प्रधानाध्यापक सूचीबद्ध तरीके से कागजात कार्यालय पहुंचाएं हैं उन्हें उनके बच्चों को भुगतान ड्रेस की राशि भुगतान हो गई है। अगर नहीं हुई है तो उसके द्वारा आज तक बीआरसी कार्यालय को लिखित जानकारी नहीं दी है। अगर दी रही होती तो त्रुटि को सुधार करते हुए अभिलंब राशि भेज दी गई होती।


