देवघर। जेएसएससी, सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है विभिन्न छात्र संगठनों ने जहां 3 अक्टूबर को झारखंड बंद का आह्नान किया था। वहीं आज झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा झारखंड के सभी जिलों में छात्रों के द्वारा मसाल जुलूस व पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। अन्य जिलों की भांति देवघर में भी इसका प्रभाव देखा गया है यहां के छात्रों ने अंबेडकर चौक से वीआईपी चौक तक मसाल जुलूस निकाल चौक पर जेएसएससी अधिकारियों का पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में रितेश कुमार,अनित सोरेन,सोनू कुमार,मोहन दास,लालधम बेसरा,मोहम्मद मुर्शीद,मोहम्मद समीर,सरफराज अंसारी,सुशील राय, राजकुमार झा,नीरज,राम समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


