देवघर। बुधवार को कचहरी परिसर में स्वास्थ्य,शिक्षा,मनरेगा कर्मी,पंचायत सचिव सहित अनुसचिव वर्ग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर बैठ गए थे। जहां एक ओर झारखंड राज्य अनुसचिव कर्मचारी संघ के बैनर तले समाहरणालय कर्मी अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। तो वहीं अपने दो सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव भी धरना प्रदर्शन करते दिखे। इतना ही नहीं बगल से भी जिंदाबाद और मुर्दाबाद का नारा लग रहा था दरअसल बगल में ही झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के सदस्य भी वादा निभाओ,स्थाई करो सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत दशवें दिन भी हड़ताल पर दिखे। इतना ही नहीं वहीं सटे बगल में ही झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के सदस्य उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ साथ सभी विभागों के लिपिकों को नियुक्ति तिथि से 24 सो ग्रेड पे की स्वीकृति के साथ साथ सभी विभागों के लिपिकों को एक समान भर्ती एवं प्रोन्नति के नियमावली समाहरणालय कर्मियों के समान हो,कि मांग करते दिखे।बहरहाल एक साथ इतने विभागों के कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से विभागों के कार्यो के साथ साथ आम जनता के भी जरूरी कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा वहीं विकास के कार्यों में भी बाधा उतपन्न होनें की प्रबल संभावना है।वहीं इस दौरान मौके पर विभिन्न संघों के सदस्य कृष्ण कुमार सिन्हा,मनोज कुमार,प्रह्लाद राय,कन्हाई दास,राहुल सिन्हा,संचिता मिश्रा,कुमोद कुमार रंजन,गणेश पुजहर,राजेश कुमार यादव,गणेश पुजहर,चन्दन कुमार,सोनू राज,फुरकान अंसारी,नीलम कुमारी,रखी किमरी,स्वेता कुमारी सहित सभी संघों के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


