देवघर संताल एक्सप्रेस:- अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर स्टेंडिंग कमिटि की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी राजनीतीक दलों के प्रतिनिधियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा निर्वाचन से पूर्व आदर्श आचार संहिता से जुड़ी जानकारी से सभी को अवगत कराया। इसके अलावे बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। आगे बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मुख्य रूप से आदर्श आचार संहिता लागू संबंध में विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि आदेश आचार संहिता का पालन किया जाए, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रखण्ड पदाधिकारी देवघर,अंचल अधिकारी देवघर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


