कहा:अब मेरा संकल्प है दुमका के पहाड़िया समाज के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर ऊंचे पदों पर पहुंचाना
दुमका। जिला पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने ए एन कॉलेज स्थित आदिम जनजाति पहाड़िया हॉस्टल में पहाड़िया समाज के बच्चों का करियर काउंसलिंग के लिए शनिवार को पहुंचे उसके पूर्व उन्होंने तिलका मांझी को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। एसपी ने आदिम जनजाति पहाड़िया समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने को लेकर दूसरी बार भविष्य की योजनाओं की जानकारी। पहाड़िया युवाओं को उन्होंने बताया कि आदिम जनजाति पहाड़िया समाज के उत्थान के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्हें खाद्यान्न, आवास और अन्य कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अब दुमका के पहाड़िया समाज के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर ऊंचे पदों पर पहुंचे, अच्छा मुकाम हासिल करें, समाज़ में इनका भी नाम हो, इसका बीड़ा दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने उठाया है।पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चों के बीच जेएसएससी, जेपीएससी एवं यूपीएससी जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं को पास करने हेतु तैयारी संबंधित पुस्तकों का किया वितरण।उन्होंने सभी बच्चों को बताया पढ़ना क्या है, क्यों पढ़ना है, किसके लिए पढ़ना है, और कैसे पढ़ना है। बच्चों ने कहा, हमलोग सर के मार्गदर्शन से हुए लाभान्वित।
एसपी ने दिया भरोसा, कोई भी हो जरूरत तो आकर सीधे मिले
इस करियर काउंसलिंग में एसपी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को समझाया कि अब आप खुद समझे कि आपका समाज कहां है और आपको पढ़ना कितना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप पढ़-लिखकर अपना विकास तो करें ही साथ ही साथ समाज को भी आगे लाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इन्हें आगे लाने के लिए सरकार तो प्रयास कर ही रही है, हमारा भी कर्तव्य है कि अपनी ड्यूटी के साथ हम सामाजिक दायित्व को भी समझें और इनका उत्थान करें. उन्होंने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिया कि आपको कहीं कोई परेशानी है या फिर पढ़ाई लिखाई में ऐसी कोई जरूरत है जिसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है तो सीधे मुझसे आकर मिले। करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में प्रीतीलता जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नगर, एवं मुफस्सिल, महिला थाना प्रभारी दुमका, परिचारी प्रवर रमेश कुमार मंडल, परिचारी अभय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


