कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली एक हादसे में बाल बाल बच गईं। गनीमत रही कि उन्हे चोट नहीं आई। सना अपनी कार में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठी हुई थीं। बेहला चौरास्ता के पास उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन सना गांगुली की कार के ड्राइवर ने उसका पीछा किया। उसे सखेर बाजार के पास रोक लिया। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद सना गांगुली ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। सना की कार को इस टक्कर में मामूली नुकसान हुआ।






