राजमहल/साहिबगंज। थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में बीते गुरुवार को सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान को देर रात उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार छेदू मंडल के पुत्र राजू मंडल (50) रोज की तरह गुरुवार को भी धान के खेत में काम करने गया था। इसी दौरान दोपहर करीब 2:00 बजे उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। इससे वह मूर्छित हो गया। आसपास काम कर रहे हैं अन्य लोगों को पता चलते ही इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया। अचानक देर रात उसकी हालत बिगड़ गया और अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया हुई। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


