साहिबगंज –साहिबगंज सदर अस्पताल की विधि व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है. लेकिन विभागीय अधिकारी मरीजों की समस्याओ से बेखर है.मामला गुरूवार का है. साहिबगंज सदर अस्पताल मे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने आये मरीज व उनके परीजन बेड के लिए कभी पुरुष सामान्य वार्ड तो कभी महिला सामान्य वार्ड मे भटकते रहे.हालांकि अस्पताल के बरामदा मे भी बेड लगा हुआ है.लेकिन सभी बेड मरीजों से भरा पड़ा है. बेड नहीं मिलने पर मरीज मजबूरी में कुर्सियों पर अपना इलाज करवाया एवं स्लाइन चढ़वाया. वही पूछे जाने पर कै- दस्त से पिड़ित अंजुमन नगर के 10 वर्षीय बालक मो जाहिद के परिजन ने बताई कि मो जाहिद के उल्टी और दस्त हो रहा है . इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची तो सदर अस्पताल का सभी बेड मरीजों से भरा पड़ा है. पूरा सदर अस्पताल का वार्ड घूम कर देख ली. लेकिन कहीं बेड खाली नहीं मिला. अंत में क्या करें कुर्सी पर ही मो जाहिद का इलाज करवा रहे हैं.लोगो ने कहा कि सदर अस्पताल प्रशासन को साहिबगंज सदर अस्पताल में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करनी चाहिए थी. क्योंकि जिला सदर अस्पताल का यह हाल रहा तो गरीब व निसहाय मरीज इलाज के लिए कहां जाएंगे.इस संबंध मे पुछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने कहा कि अगर ऐसा मामला है तो अस्पताल मे अतिरिक्त बेड लगाया जाएंगा.ताकि मरीजों को इलाज मे किसी भी तरह की परेशानी ना हो.






