देवघर। सोमवार को नगर निगम अंतर्गत सैरात बंदोबस्ती में शिवलोक परिसर अस्थाई वाहन पार्किंग शुल्क,वसूली एवं मेला प्रदर्शनी आदि आयोजन हेतु बंदोबस्ती की गई। जिसमें न्यूनतम डाक बोली की राशि 18 लाख रखी गई थी। यह बंदोबस्ती 25 सितंबर 24 से 31 मार्च 26 तक के अवधि के लिए किया गया है। इस बंदोबस्ती में तीन आवेदक ने भाग लिया। जिसमें दीपक कुमार ठाकुर,अभिषेक मिश्र, अर्चना मिश्रा ने भाग लिया। इसमें सबसे ज्यादा बोली अर्चना मिश्रा के द्वारा लगाकर सफल बंदोबस्तधारी बने। उन्होंने उच्चतम बोली 24 लाख 50 हज़ार की लगाई गई। पूर्व में यह 401000 रुपये में एक साल की थी, अभी यह 24,50,000 में एक साल 06 महीना के लिए किया गया। यह लगभग पिछले साल की तुलना में 4 गुणा ज्यादा है। जिससे निकाय के राजस्व में वृद्धि हुई है।





