नाला (जामताड़ा) । नाला पंचायत भवन में नाला स्टेट बैंक के द्वारा स्वयं सहायता समूह ऋण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसबीआई चीफ मेनेजर (धनबाद रूरल)विजया सिन्हा मौजूद थी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हरेश कुमार रजक के द्वारा ऋण लेन-देन तथा ऋण वापसी सहित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक नाला शाखा द्वारा स्वयं सहायता समूह की तरफ से सारे ग्रुप को ऋण वितरण कर रहे हैं। इसमें फर्स्ट, सैकंड, थर्ड तथा फोर्थ लिंकेज को डोज देने का रहता है। कुल 5 लाख तक ऋण वितरण करते है। फर्स्ट से सैकेंड लिंकेज के लिए आजीविका के लिए देते है इसमें किसी तहत का बैंक का रूल नहीं रहता है कि आपको यह पर्चेज करना है। थर्ड फोर्थ के लिए रहता है कि आपको बिजनेस पर्पस के लिए लेना है उसपर आपको सामान लेना है। इसको माइक्रो क्रेडिट प्लान बोला जाता है। ग्रुप को कैसे आगे कैसे बढ़ाया जाए इसमें बताया जाता है। स्वयं सहायता समूह की दीदियों को इन सबकी जानकारी दी गई ताकि वे इसका लाभ ले सके। इस दौरान एसबीआई चीफ मेनेजर( धनबाद ग्रामीण) विजया सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्स्ट सैकेंड और अदर लिंकेज के लिए दीदियों को अग्रसारित किया गया कि जितना हो सके बैंकिंग चैनल से जुड़े। मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल कुमार,शाखा प्रबंधक हरेश कुमार, जेएसएलपीएस के बीपीएम गणेश महतो,टीम लीडर मो० नदिम खान,एफओएस परमेश्वर कुमार शर्मा, राधारानी चक्रवर्ती,आलो बाउरी,राणा हालदार, सहित एसएचजी ग्रुप की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे।



