तीनों विस से अब 39 प्रत्याशी बचे, नाम वापसी अब 1 नवंबर को
साहिबगंज। विधानसभा चुनाव 2024 के तहत नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को स्क्रूटनी हुई। जिसमें बरहेट विस से दो निर्दल प्रत्याशी का नाम निर्देशन अस्वीकृत कर दिया गया। बरहेट से कुल 11 ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद वहां अब 9 प्रत्याशी मैदान में रह गए। जबकि राजमहल से नामांकन करने वाले सभी 14 प्रत्याशी व बोरियो से नामांकन करने वाले सभी 16 प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार कर लिया गया।

राजमहल विधानसभा:
विधानसभा चुनाव निर्वाचन- 2024 के परिपेक्ष्य 01-राजमहल विधानसभा क्षेत्र हेतु दाखिल हुए 14 नामांकन पत्र की जांच निर्वाची पदाधिकारी-सह- राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। राजमहल से 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच 14 प्रत्याशियों ने 35 सेट में नामांकन किया था। निर्वाची पदाधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार के समक्ष सभी नामांकन पत्रों की गहनता पूर्वक जांच की गई। जांच में कुल 14 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया एवं एक भी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अस्वीकृत नहीं किया गया ।
14 अभ्यर्थी जिनका नामांकन पत्र स्वीकार किया गया
====================
सद्दाम हुसैन, पिता- नजीर हुसैन, निर्दलीय
सुनील यादव पिता- पशुपति यादव निर्दलीय
मोतीलाल सरकार पिता- हीरालाल सरकार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
अनंत कुमार ओझा, पिता- निवास ओझा भारतीय जनता पार्टी
नइम शेख, पिता – जाकिर हुसैन निर्दलीय
रामेश्वर मंडल पिता – चल्याय मंडल, पीपुल्ल’एस पार्टी ऑफ़ इंडिया
नंदलाल शाह पिता – स्व पोषण साह, निर्दलीय
रणधीर प्रसाद पिता का रसिक प्रसाद, निर्दलीय
मो0 ताजुद्दीन पिता – माउनुद्दीन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
गोपालचंद मंडल पिता- नरेश चंद मंडल, निर्दलीय उम्मीदवार
मुरलीधर तिवारी, पिता- सत्यनारायण तिवारी निर्दलीय उम्मीदवार
अधीर कुमार मंडल, पिता- नागेंद्र नाथ मंडल, निर्दलीय उम्मीदवार
मो0 असलम, पिता- इब्रतअली निर्दलीय उम्मीदवार
मो0 साहादत हुसैन, पिता- मो0 जाकिर हुसैन, समाजवादी पार्टी
====================
स्क्रुटनी में बोरिया विधानसभा के लिए सभी अभ्यर्थियों का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया
विधानसभा चुनाव निर्वाचन- 2024 के परिपेक्ष्य 02- बोरियो (अ0ज0जा0) विधानसभा क्षेत्र हेतु दाखिल हुए नामांकन पत्र की जांच निर्वाची पदाधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। बोरियो विधानसभा क्षेत्र हेतु दिनांक 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कुल 16 उम्मीदवारों ने 27 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बोरियो निर्वाची पदाधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार के समक्ष सभी नामांकन पत्रों की गहनता पूर्वक जांच की गई। जांच में कुल 16 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया एवं एक भी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अस्वीकृत नहीं किया गया ।
16 अभ्यर्थी जिनका नामांकन पत्र स्वीकार किया गया
====================
अरुण कुमार बेशरा, पिता- रोबर्ट सामुएल बेसरा, राष्ट्रीय देशज पार्टी
पैलुस मुर्मू, पिता-सरकार मुर्मू, निर्दलीय उम्मीदवार
मरंग मरांडी, पिता- रामय मरांडी, निर्दलीय उम्मीदवार
सूर्यनारायण हाॅदसा, पिता- राजा हाॅदसा, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
अमित कुमार पहाड़िया, पिता- चूलवा पहाड़िया, लोकहित अधिकार पार्टी समाचार
राम पहाड़िया पिता- गंगा पहाड़िया, निर्दलीय उम्मीदवार
महेश कुमार मालतो, स्व प्रमाणिक देवा पहाड़िया, समाजवादी पार्टी
चंदर मुर्मू, पित- स्व नारायण मुर्म, निर्दलीय उम्मीदवार
मुकेश कुमार सोरेन, पिता- मंडल सोरेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
इनोसेंट सोरेन, स्व सिबन सोरेन, निर्दलीय उम्मीदवार
रंजो कुमारी, पति- पंकज कुमार पाल, निर्दलीय उम्मीदवार
मनोज सोरेन, पिता- बेटका सोरेन, निर्दलीय उम्मीदवार
शीला सोरेन पति- सिल्वेस्टर मरांडी, निर्दलीयउम्मीदवार
लोबिन हेंब्रम पिता- रघु हेंब्रम , भारतीय जनता पार्टी
मंडल हाॅसदा पिता- मतला हाॅसदा, निर्दलीय
धनंजय सोरेन पिता- राम सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
स्क्रुटनी में बरहेट से दो उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अस्वीकार
विधानसभा चुनाव निर्वाचन- 2024 के परिपेक्ष्य 03- बरहेट(अ0ज0जा0) विधानसभा क्षेत्र हेतु दाखिल हुए नामांकन पत्र की जांच निर्वाची पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्ता के कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया। बरहेट (अ0ज0जा0) विधानसभा क्षेत्र हेतु 22 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक कुल 11 उम्मीदवारों ने 24 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बरहेट (अ0ज0जा0) निर्वाची पदाधिकारी गौतम भगत, 03 बरहेट (अ0ज0जा0) के सामान्य प्रेक्षक माजिद खलिल अहमद डाबू एवं व्यय प्रेक्षक अनादि दीक्षित के समक्ष सभी नामांकन पत्रों की गहनता पूर्वक जांच की गई। जांच में कुल 09 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र स्वीकृत किया गया एवं 02 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया ।
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाले अभ्यर्थी अजय कुमार हेंब्रम पिता- लोबिन हेंब्रम व अभ्यर्थी सिमोन मालतो पिता- लामका सुंदर पहाड़िया का नामांकन पत्र अस्वीकृत किया गया।
09 अभ्यर्थी जिनका नामांकन पत्र स्वीकार किया गया
अभ्यर्थी जोसेफ सोरेन, निर्दलीय उम्मीदवार
अभ्यर्थी हेमंत सोरेन, पिता- शिबू सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा
सेबास्टियन हेंब्रम पिता- स्व जोसेफ हेंब्रम, निर्दलीय उम्मीदवार
गमलियल हेंब्रम पिता- लखीराम हेंब्रम, भारतीय जनता पार्टी
रानी हाॅसदा, पिता- शिवनाथ टुडू, निर्दलीय उम्मीदवार
दिनेश सोरेन, पिता अमित सोरेन, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
रोशनी मुर्मू, पति- सुनील मुर्मू, निर्दलीय उम्मीदवार
नथानियेल मालतो, पिता- स्व ममैसा मालतो, निर्दलीय उम्मीदवार
थॉमस सोरेन पिता- पौल सोरेन, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का नामांकन फार्म स्वीकृत किया गया।


