संताल परगना के स्थापना दिवस पर विशेष

विधान सभा अध्यक्ष रवीद्र नाथ महतो ने संताल परगना के स्थापना दिवस पर कहा कि निसंदेह संताल परगना ने अपने स्थापना काल के बाद से काफी तरक्की की है लेकिन अभी और प्रगति करने की जरूरत है ताकि यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन नही कर सकें। सड़क, रेल मार्ग, हवाई मार्ग, चिकित्सा क्षेत्र में संताल परगना में पहले से बेहतर काम हुआ है ओर अभी भी हो रहा है। संताल परगना अपनी स्थापना काल से प्रगति के पथ पर कितना अग्रसर हुआ और कितना अग्रसर होने की जरूरत है। इस विषय पर वे अपने विचार संताल एक्सप्रेस से साझा कर रहे थे। आज भी उच्च स्तर की चिकित्सा वयवस्था और शिक्षण संस्थान की स्थापना यहां नहीं हो सकी है देवघर की एक्स की स्थापना मात्र से यहां की बड़ी आबादी लाभान्व्ति नहीं हो सकती है। तमाम प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद यह आज भी आर्थिक एवं औद्योगिक रूप से पिछड़ा हुआ है। यहां के लोगों की वार्षिक आय अन्य विकसित राज्यों की तुलना में काफी कम है। इसलिए इन तमाम चीजों की सुविधाएं यहां के लोगों को मिलनी चाहिए। तभी हम संताल परगना के स्थापना के उद्देश्यों व यहां के वीर शहीदों के सपनो को पूरा कर सकेंगे। हमें विश्वास है कि वर्तमान सरकार के साथ साथ भारत सरकार इस दिशा सार्थक कदम उठाकर वीर शहीदों की इस भूमि को सम्मान प्रदान करेगी।





