नवादा/बिहार । जिस दिन हमारा समाज जग गया उस दिन हम राजनीति की दशा और दिशा बदल देंगे। राजनीति में आज हमारे समाज की कोई जगह नहीं है। हमें अपनी जगह स्वयं बननी होगी। यह विचार रविवार को नवादा में बुधा रेजीडेंसी में आयोजित हलवाई समाज बिहार द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव सह वैवाहिक परिचय सम्मेलन में यूपी के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि ने कही । उन्होंने इस बात पर दुख जताते हुए कहा कि आज कुछ लोग इस समाज-व्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सकारात्मक भूमिका के साथ बढऩे का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष संगीता प्रसाद ने संघटन विस्तार और एकता पर बल देते हुए कहा कि हमे समाज-व्यवस्था की नीव मजबूत करना चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार देना होगा। बिहार प्रदेश महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती समारोह के अध्यक्ष रणविजय कुमार ने कहा कि यदि हमे समाज को बदलना है तो इष्र्या दूर कर भाइचारा लाना होगा। यूपी से आए हरिशंकर मोदनवाल ने सामुहिक विवाह पर जोर देते हुए शादी में फिजूलखर्ची बंद करने की सलाह दी। महामहिम डालटनगंज से आए मनोज गुप्ता ने कहा कि राजनीति में समाज को पहचान बननी होगी। डॉ रिचा ने मगध प्रमंडलीय स्तर पर रैलियां निकाल कर अपनी शक्ति प्रदर्शन की सलाह दी। सम्मेलन में यूपी, बिहार, झारखण्ड से आए प्रतिनिधि ने अपने अपने सुझाव पेश किए। गया जी, लालजी प्रसाद, उमा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शादी योग्य लड़की-लड़कों का परिचय सत्र हुआ। बड़ी संख्य में विभन्न राज्यो से आए प्रतिनिधि सामिल हुए महिलाओं की भागीदारी अच्छी रही ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


