पिता ने कहा मेरे सपनो को बेटी ने दिया पंख
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – देश का सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हुई.जिसमे साहिबगंज कि बेटी निहारिका ने सफलता हासिल की है. शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहने वाली एक साधारण परिवार में जन्मी निहारिका ने अपनी दूसरी प्रयास में यह सफलता हासिल की हैं. निहारिका सिन्हा साहिबगंज नगर के कृष्णा नगर निवासी निरंजन सिन्हा व माता शबनम कुमारी कि बड़ी पुत्री हैं. पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी का काम करते हैं. जबकि माता स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स हैं. इस सफलता का श्रेय निहारिका अपने माता पिता के साथ साथ अपने गुरुजनो को देती हैं. और स्पेशल थैंक्स अपने बेस्ट फ्रेंड रितु महावर को देती हैं. जिन्होंने उनका पुरा साथ दिया. रितु और निहारिका 2006 से ही दोस्त हैं जब वह क्लास सेवन में पढ़ती थी. निहारिका ने 2018 में संत जेवियर स्कूल साहिबगंज से 10 वीं पास कि. बारहवीं कि पढ़ाई 2020 में जवाहर विद्या मंदिर श्यामली रांची से पूरी कि इसके स्नातक कि पढ़ाई राजनीती शास्त्र में संत जेवियर कॉलेज कोलकाता से 2023 में पास किया. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी कि तैयारी के लिए दिल्ली चली गई और 2024 में पहला प्रयास कि जिसमे मेन्स नहीं हुआ और आख़िरकार 2025 में दूसरा प्रयास में उन्होंने 365 रैंक हासिल कर अपने माता पिता के सपनो में उड़ान भारी हैं.निहारिका के पिता
निरंजन सिन्हा बताते है कि मेरी बेटी बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रही हैं और हमलोगो को उनसे जो उम्मीद थी उसने उसे पुरा कर हमारे सपनो को पँख दी हैं. आप सोंच सकते हैं कि दुसरो का कपड़ा सीने का कार्य कर और उनकी माँ अनुबंध पर नर्स का काम कर हमने बेटी को पढ़ाया हैं. हमारा सपना था कि बेटी अपनी कामयाबी का परचम लहराये. और यूपीएससी परीक्षा पास कर हमारी बेटी निहारिका ने वो कर दिखाया.


