संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज – जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अंबाडिया पंचायत के पोलमा गांव में बिति रात अज्ञात बदमाशों ने 26 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गया.घायल युवक स्वर्गीय नाबू बेसरा के 26 वर्षीय पुत्र अनिल बेसरा है.मिली जानकारी के अनुसार घायल अनिल बेसरा अपना घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन-चार अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली चला दी.
घटना में अनिल बेसरा की पीठ में दो गोली लगने की बात बताई जा रही है.गोली लगने के बाद अनिल गिर पड़ा. हमलावर उसके कुछ सामान लेकर मौके से फरार हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक अनिल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सक डॉ मोहन मुर्मू ने घायल युवक का उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.इस संबंध में सब इंस्पेक्टर अजीत लकड़ा ने बताया कि पोलमा निवासी अनिल बेसरा को गोली मारने के मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी हैं.


