साहिबगंज। क्रू बुकिंग लॉबी से परिचालित 15658/15657 ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन को जमालपुर क्रू को देने का साहिबगंज के पायलटों ने विरोध किया है। चालकों में मालदा रेल मंडल के सहायक विद्युत अभियंता को पत्र लिख कर विरोध जताया है। साहिबगंज के चालकों ने बताया कि 13428/13427 ट्रेन को भी परिचालन साहिबगंज से हटा कर हावड़ा से कराया जा रहा है। साहिबगंज के चालक 20 वर्षों से 13133/13134 ट्रेन वर्धमान तक संचालित कर रहे थे। लेकिन कोरोना काल में उक्त ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया। ऐसा करना साहिबगंज के चालकों के साथ अन्याय है। जबकि पहले जमालपुर से साहिबगंज तक चालक आया करता था। लेकिन फिर साहिबगंज से मालदा के लिए चालक का प्रस्थान होता था लेकिन अब यह सब बदल गया है। चालक लंबी दूरी की ट्रेन चलाने के लिए तैयार है लेकिन साहिबगंज से खुलने वाली साहिबगंज हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी हावड़ा से चालक दिया जा रहा है। जबकि साहिबगंज से चालक देना चाहिए। इधर संघ ने सभी मामले पर गंभीरता से विचार करने के लिए अधिकारियों को निवेदन किया है। चालक केके कमलेश, डीके तांती, डी गुप्ता, राजेश, बी रजक, आर के गुप्ता, मुकेश व अन्य ने विरोध जताया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


