संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट-साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के खड़गदोनी गांव के समीप मंगलवार को ऑटो पलटने से बड़ा हादसा हो गया.हुई दुर्घटना में छोटा सिन्नी गांव के आठ आदिम जनजाति समुदाय के लोग घायल हो गए. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना में
घायल मंगला पहाड़िया उम्र 31 वर्ष ने बताया कि छोटा सिन्नी गांव से करीब 20 लोग ऑटो पर सवार होकर सिमड़ा गांव जा रहे थे. खड़गदोनी पहाड़ की ढलान पर पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए.घायलों में नया साल पहाड़िया उम्र 25 वर्ष, चूलो पहाड़िया उम्र 30 वर्ष, छोटा दुखिया पहाड़िया उम्र 50 वर्ष, चांदी पहाड़िन उम्र 20 वर्ष, व्यापारी पहाड़िया उम्र 28 वर्ष, सुकरा पहाड़िया उम्र 40 वर्ष और सुखली पहाड़िन उम्र 40 वर्ष शामिल हैं. वहीं डमरू सुरजा पहाड़िया उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया. चिकित्सक डॉ. संतोष टुडू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.वही चिकित्सक ने जांच के बाद डमरू सुरजा पहाड़िया को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.वही मृतक सुरजा पहाड़िया के परिजनों कि रो-रो कर बुरा हाल है.


