देवघर संताल एक्सप्रेस:-भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपा केसरी ने बताया कि प्रदेश द्वारा निर्देशित झारखंड में रोटी,बेटी,माटी बचाने के निमित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अभियान चलाया जाएगा. जिसमें महिलाएं अपने आंचल में हर घर से अक्षत और मिट्टी एकत्रित करेंगी। परिवर्तन रैली के दौरान महिलाएं इस अक्षत और मिट्टी की पोटली बनाकर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं के हाथों में सौंपेंगी,कार्यक्रम के बाद पूरे झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा एकत्रित चावल और मिट्टी को प्रदेश भाजपा द्वारा दिन और तिथि निर्धारित करके झारखंड के रजरप्पा में स्थित प्रसिद्ध छिन्मस्तिका माता के चरणों में समर्पित करके झारखंड की बेटी और माटी की रक्षा करने का प्रार्थना किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


