आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा प्रणाली से लैस यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
नई दिल्ली । दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन शनिवार को होगा। मोदी ने इस ट्रेन की शुरुआत को दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल यात्रियों के समय की बचत होगी, बल्कि उनका सफर भी पहले से बेहतर होगा। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से लैस यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। एकता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश को मिलने वाली इस सौगात को सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को खास बताया। उन्होंने लिखा- दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। इस ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली और वाराणसी के बीच रात में सफर करने वाले यात्रियों को आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन में स्लीपर बर्थ की व्यवस्था होने से यात्री रातभर आराम करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
बता दें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें आधुनिक कवच सुरक्षा प्रणाली लगाई गई है। इसके अलावा ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो वैक्यूम टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली यह ट्रेन रात में सफर पूरा करेगी। वाराणसी से ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 9:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच इसका संचालन शनिवार को नहीं होगा, जबकि नई दिल्ली से वाराणसी के बीच यह ट्रेन शुक्रवार को नहीं चलेगी। रास्ते में ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी दिल्ली और वाराणसी के यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास का एक कोच, एसी सेकंड टियर के चार कोच और एसी थर्ड टियर के 11 कोच होंगे। इन सभी कोच में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे।


