स्वयंसेवकों के जीवन और व्यवहार में संघ दिखना चाहिए : भागवत
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर। सत्संग आश्रम के गुरु के विशेष आमंत्रण पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज शुक्रवार को देवघर पहुंचे। तय कार्यक्रम के तहत विशेष विमान द्वारा 10:55 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचे जहां संघ के अधिकारियों द्वारा स्वागत कर उन्हें शिवपुरी बिलासी स्थित एक स्वयंसेवक के आवास पर ठहराया गया। उन्होंने स्वयं सेवकों को दाइत्व बोध कराते हुए कहा कि स्वयं सेवकों के जीवन और व्य वहार में संघ दिखना चाहिए तभी लोग संघ कि और आकर्षित होंगे।

बैठक के बाद क्षेत्र प्रचारक रामनवमी, प्रांत संघचालक सचिदानंद तथा प्रांत प्रचारक गोपाल सहित अन्य अधिकारियों के साथ आश्रम पहुंचे आश्रम के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया,तत्पश्चात अनौपचारिक बैठक में विभिन्न आवश्यक विषयों पर चर्चा हुई। संघ प्रमुख मोहन भागवत के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. एयरपोर्ट पर किसी को भी मोहन भागवत से मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी. विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मोहन भागवत कड़ी सुरक्षा के बीच राजू बरनवाल के घर पहुंचे । मोहन भागवत के देवघर पहुंचने के बाद संथाल परगना के तमाम आरएसएस कार्यकर्ता देवघर पहुंच गए हैं और मोहन भागवत द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने को आतुर दिख रहे हैं. कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरएसएस के कार्यकर्ता आगामी चुनाव को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुसार काम करेंगे।


