मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदनगर में एक क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान रोहित ने कहा कि विश्वकप जीतना उनका लक्ष्य था और उसे जीतकर उन्हें ऐसा लगा जैसे नया जीवन मिल गया हो। भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुआ टी20 विश्वकप जीता था। इस प्रकार भारतीय टीम ने एक दशक के बाद कोई आईसीसी खिताब जीता था। इससे पहले भारतीय टीम को गत वर्ष हुए एकदिवसीय विश्वकप में हार का सामना करना पड़ा था। तब रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने एकदिवसीय विश्व कप में अपने शुरुआती 10 मैच जीते थे पर अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
रोहित ने अकादमी का उद्घाटन करते कहा कि विश्व कप जीतने के बाद जिस प्रकार की खुशी हुई उससे मुझे लगा की एक नया जीवन मिल गया है। उन्होंने कहा कि हम यहां अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इस अकादमी से हमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी मिलेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के बाद में शानदार जीत के बाद रोहित और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


