नई दिल्ली । पिछले एक दशक में भारत में अमीरों की संख्या बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। अमीरों की धन दौलत भी पिछले एक दशक में कई गुना बढ़ी है। अमीर इस धन दौलत का उपयोग अपने ऐशो आराम के लिए कर रहे हैं। वहीं गरीब और गरीब होता चला जा रहा है। कोटक ने हाल ही में एक सर्वे कराया है। इस सर्वे के अनुसार 94 फ़ीसदी अमीर परिवारों ने महंगी ज्वैलरी खरीदने में भारी धन खर्च किया है। लगातार इसमें पैसा खर्च किया जा रहा है। 73 फ़ीसदी नव धनाडयों ने आर्टवर्क मेभारी खर्च किया है। अति अमीर परिवार अपना स्टेटस दिखाने और बढ़ाने के लिए विलासिता की चीजों में सबसे ज्यादा खर्च कर रहे हैं अमीर परिवारों ने प्राइमरी बिजनेस में अपने खर्च को काम किया है। वहीं उनके घर के खर्च 91 फ़ीसदी,हेल्थ और वैलनेस पर 81 फ़ीसदी बच्चों की शिक्षा पर 83 फ़ीसदी, विदेश यात्रा करने पर 54 फ़ीसदी, कार और और ऑटोमोबाइल में 59 फ़ीसदी खर्च किया जा रहा है। सर्वे में 98 फ़ीसदी घर के खर्च को बढ़ाना जरूरी मानते हैं। 91 फ़ीसदी नव धनाडयों ने माना है, उनके घरेलू खर्च में वृद्धि हुई है। देश के जो सबसे ज्यादा अमीर परिवार हैं। उनकी आय का 13 फ़ीसदी पैसा घर के खर्चों और विलासिता में खर्च हो जाता है। अमीर परिवारों के बीच विदेश यात्रा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। अधिकांश परिवार के सदस्य लगातार विदेश में यात्रा करते हैं। विदेश में घूमने का खर्च बड़ी तेजी के साथ बढा है। अमीर अपनी आय का लगभग 7 फ़ीसदी पैसा विदेशों में घूमने फिरने और अय्याशी में खर्च कर रहे हैं। अमीर परिवारों में विलासिता बढ़ती ही चली जा रही है। प्राइवेट जेट,एक्सक्लूसिव क्लब,महंगे-महंगे होटलों मे अमीरों का पैसा सबसे ज्यादा खर्च हो रहा है अमीर परिवार जो कारोबार कर रहे हैं। उनसे जो कमाई हो रही है। वह गरीब और अति गरीबों से सबसे ज्यादा कमाई कर रहे है। गरीब कर्जदार होते जा रहे हैं। अमीरों की अय्याशी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।






