देवघर संताल एक्सप्रेस:-स्थानीय बरनवाल सेवा सदन में झारखंड ताइक्वांडो की अतिरिक्त आम बैठक संपन्न हुई।जिसमे झारखंड के करीब 18 जिले के प्रतिनिधियो ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड ताइक्वांडो के उपाध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने किया। जिसमे झारखंड ताइक्वांडो के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष बमबम कुमार देव, संयुक्त सचिव रबीउल हुसैन,सैयद फारूक नदीम ने भाग लिया सभी जिले के जिला सचिव ने अपनी अपनी विचार रखे उसके साथ कई मुद्दे पर चर्चा की गई जिनमे अक्टूबर में आयोजित होने वाले सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित
खेलो इंडिया विमेंस लीग(अस्मिता) के लिए झारखंड की महिला टीम का चयन पूमसे के लिए झारखंड टीम तैयार करना ब्लैक बेल्ट टेस्ट आयोजित करना सब जूनियर राष्ट्रीय चेमियनशिप के लिए टीम की तैयारी करना रबीउल हुसैन सचिव देवघर ताइक्वांडो सह संयुक्त सचिव झारखंड ताइक्वांडो।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


