देवघर और जामताड़ा में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, दुमका सहित पांच जिलों में लॉ कॉलेज बनाने का प्रस्ताव
रांची । बजट में राज्य में दो नए यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव बजट किया गया है। दोनों यूनिवर्सिटी का नाम स्किल यूनिवर्सिटी और फिन टेक यूनिवर्सिटी है। वहीं छह जिलों रांची, जमशेदपुर, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मास कम्युनिकेशन की स्थापना की जाएगी। साथ ही बजट में पांच जिलों रांची, धनबाद, दुमका और पलामू में लॉ कॉलेज बनाने का प्रस्ताव है। बजट में राज्य के छह जिलों में पीपीपी मोड पर खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद और देवघर तथा जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव है। वहीं बजट में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 15 हजार 198 करोड1 30 हजार रुपए तथा उच्च और तकनीकि शिक्षा के लिए दो हजार 409 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपए की व्यवस्था की गई है। साथ ही राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सात हजार 470 करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपए की व्यवस्था बजट में की गई है। बजट में वित्त वर्ष 2025-26 में पेयजल और स्वच्छता विभाग के लिए 4 हजार 710 करोड़ दो लाख 56 हजार रुपए की राशि दी गई है।

—————————————————————————————————————————-
देवघर, बासुकीनाथ, साहिबगंज में जल्द शुरु होगी हेलीकॉप्टर शटल सेवा
साहेबगंज में नए डोमेस्टिक एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के अधिग्रहण की स्वीकृति
रांची । राज्य सरकार ने बजट में साहेबगंज में नए डोमेस्टिक एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के अधिग्रहण की स्वीकृति दी है। राज्य में एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा और टूरिस्ट सर्किट के लिए हेली शटल सेवा प्रारंभ करने की योजना विचाराधीन है। इसके तहत राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों जैसे देवघर, बासुकीनाथ, पारसनाथ, रजरप्पा, ईटखोरी और प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे बेतला नेशनल पार्क, पतरातु घाटी, साहेबगंज आदि तक हेलीकॉप्टर शटल सेवा प्रारंभ करने की कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए सस्ते दर पर एयर एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है।
यह सेवा गरीब और जरूरतमंद लोगों को सुलभ बनाने के लिए पूर्व निर्धारित दरों में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। नागर विमानन के लिए वर्ष 2025-26 में 115 करोड़ 19 लाख 37 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित है। पतरातु में चार हजार मेगावाट के सुपर थर्मल पावर प्लांट की स्थापना प्रक्रिया में है। मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत ग्रामीण और शहरी विद्युतीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 500 करोड़ रुपये का बजटीय उपबंध प्रस्तावित है। विद्युत संचरण संबंधी परियोजनाओं के लिए बजटीय उपबंध भी किया गया है। वर्ष 2025-26 में 9,894 करोड़ 35 लाख 53 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित है।





