कुंडहित (जामताड़ा) : जनवितरण प्रणाली के दुकान से राशन उठाने वालों को केवाईसी कराना जरूरी है। तभी आगे राशनकार्ड धारकों को मिलेगा राशन।.यह प्रक्रिया राशन कार्ड धारकों की पहचान और उनके राशन कार्ड की जानकारी को अद्यतन करने के लिए की जा रही है। इन दिनों कुंडहित प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राशन कार्ड धारकों का केवाईसी कराना शुरू कर दिया है। इसको लेकर कुंडहित प्रखंड में पीएच कार्ड धारी की संख्या 16380 वही अंत्योदय कार्ड धारी की संख्या 2312 है। केवाईसी प्रक्रिया के तहत, राशन कार्ड धारी को अपने राशन कार्ड की जानकारी को अद्यतन करना होगा। उन्हें अपने राशन कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन अद्यतन करना होगा। राशन कार्ड में केवाईसी को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदार में इन दिनों काफी भीड़ नजर आ रहा है। दूसरे शहरों में काम करने गए लोग भी केवाईसी करने के लिए अपने गांव पहुंच कर संबंधित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के पास आकर अपना केवाईसी पूरा कर रहे हैं। इधर जिन लोगों का मशीन में फिंगरप्रिंट नहीं ले रहा है वैसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को फिंगरप्रिंट नहीं आने वाले कुछ कार्ड धारी से बात करने पर बताया कि हम लोग प्रतिदिन ई पाॅस मशीन पर फिंगरप्रिंट दे रहे हैं लेकिन फिंगर नहीं आने से परेशान है।
क्या कहते हैं अधिकारी:-
कुंडहित प्रखंड के प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि केवाईसी प्रक्रिया के पीछे का उद्देश्य यह है कि राशन कार्ड धारी की पहचान और उनके राशन कार्ड की जानकारी को अद्यतन करना है। जिन लोगों का फिंगरप्रिंट नहीं आ रहा है वैसे लोगों के लिए बाद में नई व्यवस्था निकल जाएगा ताकि उन्हें राशन लेने में कोई दिक्कत ना हो।



