रांची । रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सुखेदवनगर थाना क्षेत्र के यमुनानगर निवासी प्रवीण कुमार साव उर्फ गोलू, अमित कुमार, अजित कुमार गुप्ता उर्फ हड्डा और कौशल सिंह शामिल है। इनके पास से 3.22 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेवनगर थाना के मछली चौक विद्यानगर में अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपित भागने लगे। भागने के क्रम में दो आरोपितों को पकड़ा गया। इसके बाद उनके निशानदेही पर अन्य दो आरोपितों को पकड़ा गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


