साहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न राजनीति पार्टियां चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।कई नेता टिकट को लेकर पार्टी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं तो कई लोग बड़े नेताओ का आशीर्वाद ले रहे है।वही राजमहल विधानसभा चुनाव में कई नेता टिकट की जुगाड में लगे है।वही झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय सचिव तीनपहाड़ निवासी रजनी कान्त यादव ने भी अपनी राजनीति किस्मत चमकाने को लेकर राजमहल विधानसभा के लिए झामुमो के प्रत्यासी बनाए जाने को लेकर अपना आवेदन झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेंन को दिया।श्री यादव ने झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेंन से कहा है कि चुनाव क्षेत्र की परिस्थितियों एवं सामाजिक समीकरणों को एवं राजमहल की जनता की अपेक्षाओं का ख्याल करते हुए हमारा आवेदन हुआ है,और इस आवेदन का मुख्य उद्देश्य अबुआ हेमंत सरकार को दुबारा से लाने में अपने राजमहल की जनता का भी बहुमूल्य योगदान रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


