रेलवे ओवर हेड निरीक्षण यान को दिखाएं हरी झंडी
रंजन कुमार

साहिबगंज -हावड़ा ज़ोन के जीएम मिलिंद देवासकर सहित रेलवे अधिकारी शनिवार को सुबह 11:45 बजे
विशेष सैलून से साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचें.जीएम के साहिबगंज पहुंचते ही मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने जीएम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.वही जीएम ने रेलवे ओवर हेड निरीक्षण यान का अवलोकन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किए.जीएम मिलिंद देवासकर ने रेलवे अधिकारियों के साथ अमृत भारत योजना के तहत् निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन के कार्यों का जायजा लिए.साथ ही उन्होंने झरना कॉलोनी स्थित डीएमयू मेंटेनेंस शेड, रनिंग रूम,कू बुकिंग लॉबी सहित कई विभागों का जायजा लिए. मौके पर मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता,सिनियर डीइएन टू विधुत मंडल,एईएन,एएमई स्टेशन प्रबंधक राज हंस पाठक सहित हावड़ा जोन व मालदा डिवाजन के रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे.वही सुरक्षा व्यवस्था मे आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद थे.





