देवघर संताल एक्सप्रेस:- राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम देवघर जिलान्तर्गत कोटपा-2003 की धारा को लागु करने हेतु, सिविल सर्जन डॉo रंजन सिन्हा के निर्देशानुसार पर डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी एनoसीoडीo, कोषांग देवघर, के अध्यक्षता में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (कोटपा-2003) के अधिनियम- 2003 के अनुसार तम्बाकू एवं उनके उत्पाद को सार्वजनिक स्थानो पर धड़ल्ले से बिक्री को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ विभाग के एन०टी०सी०पी० (राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कर्यक्रम, देवघर) टीम के द्वारा चलाया जा रहा है निरंतर छापामारी अभियान।तम्बाकू उत्पादकों को लेकर बने कोटपा-2003 अधिनियम के विभिन्न धाराओं को प्रभावी रूप से अनुपालन करने के लिए दिन शानिवार टावर चौक, पुलिस लाइन,कोरियाशा,सत्संग चौक,पुराना सदर अस्पताल एवं नया सदर अस्पताल के गेट के सामने कोटपा-2003 कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध छापामारी की गई।इस दौरान 27 दुकानदारों से वसूला गया 5300 रुपए का जुर्माना। जिसकी जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी, डॉ0 मनोज कुमार गुप्ता, डॉ विकाश कुमार एवं जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी ने बताया कि दुकान के आगे सिगरेट तथा तम्बाकू का प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर लगाना एवं साथ ही साथ माचिस, लाइटर एवं एश ट्रे उपलब्ध कराना कानूनी अपराध है। सिगरेट तथा तम्बाकू बिक्री करने वाले प्रभारी एवं मालिक अपने प्रवेश द्वार पर सुस्पस्ट स्थान पर 60×30 से०मी० का सफ़ेद पृष्ठ का बोर्ड लगा कर, बोर्ड के बाई ओर 15 से०मी० व्यास, 3 से०मी० लाल परिमिति होगी तथा उसके केंद्र में काले धुंए के बीडी अथवा सिगरेट का चित्र होगा तथा बोर्ड के दाहिने ओर काले अक्षर में “गैर धुम्रपान क्षेत्र, यहाँ धुम्रपान करना अपराध है” लिखवाना सुनिश्चित करेंगे। बोर्ड के नीचे प्रभारी तथा मालिक (जिसके पास उलंघन की शिकायत की जानी का नाम एवं फ़ोन नंबर लिखा हो, यदि सार्वजानिक स्थान का मालिक या प्रभारी उल्लंघन करने पर कार्रवाही नहीं करता है तो उस पर व्यक्तिगत अपराधों की संख्या के समतुल्य जुर्माना लगाया जायेगा साथ ही साथ यह भी बतलाया गया कि विद्यालय परिसर के 100 गज के दायरे में किसी भी प्रकार का तम्बाकू, सिगरेट, पान मसाला, गुटका,गुल, गुडाकुल इत्यादि बेचना कोटपा कि धारा 6 बी का उलंघन करना है तथा इसके लिए चलान किया जा सकता है ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


