गोड्डा : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां कैंपेन कर रहे हैं। इधर पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव करने के लिए तमाम कार्रवाई कर रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को मंडल कारा गोड्डा में छापेमारी सह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कैदी वार्डों की सघनता से जांच की गई। पुरुष और महिला वार्ड में भी जांच किया गया। जांच के दौरान किसी तरह की आपत्तिजनक चीज के बरामदगी नहीं हुई। जिला प्रशासन के आदेश से एसडीओ वैद्यनाथ उरांव और एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्त्व में छापेमारी की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने कहा कि मंडल कारा में छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं की गई। इस छापेमारी में नगर प्रशासक आशीष कुमार , डीएलएओ, डीटीओ कंचन भुदोलिया, प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, सदर सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्फोटता सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस महिला पुरुष आरक्षी शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


