दुमका : केंद्रीय कारा दुमका के एक बंदी पवन राय गुरुवार को पवन नहाने के लिए बाथरूम गया था। बाथरूम में गमछा के सहारे उसने फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मसलिया थाना के एक गांव का रहने वाला था। दुष्कर्म के बाद भतीजी की हत्या के आरोप में पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा भेजा था। जानकारी के अनुसार जेल भेजे जाने के बाद पवन ने तबियत खराब होने का हवाला दिया। उसके बाद कारा प्रबंधन ने उसे जेल परिसर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।
——————–

घटना पर कारा अधीक्षक क्या बोले
इस बाबत कारा अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने कहा कि फांसी लगाते कुछ कैदी ने उसे देख लिया था. आनन फानन में उसे फांसी के फंदे से उतार कर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.





