मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली माफी लाभूको के बीच प्रमाण पत्र वितरित
सरैयाहाट । राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये गरीबों की बिजली बिल माफ़ी योजना से अब भाजपा को किरकिरी होने लगी है। उनलोगों को लगने लगा है की अब राज्य की जनता चुनाव में उन्हें करारा जवाब देंगी। उक्त बातें स्थानीय कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत बिजली माफी लाभूको के बीच शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान कहा। इस समारोह में स्थानीय विधायक प्रदीप यादव द्वारा बिजली बिल लाभूको को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। इसका साफ उदाहरण सामने है। पिछला बिजली बिल माफी योजना, 200 युनिट तक बिजली फ्री, मईया सम्मान योजना इत्यादि इस तरह कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों को लाभ व सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा की भाजपा के झांसा में नहीं आइयेगा नहीं तो जो भी हेमंत सरकार दे रही है वो भी भाजपा बंद करा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रलोभन देकर पैसे के बल पर चुनाव के वक्त आप लोगों को खरीदने का काम करेगी। इसलिए अभी से सतर्क रहियेगा। साथ ही कहा कि गोड्डा लोकसभा चुनाव में गंगा पार से आकर पैसे के बल पर जीत कर चले जाता है फिर अब 5 साल बाद आऐगा फिर पैसा प्रलोभन देगा। इस मौके पर विधुत अधीक्षण अभियंता गोपाल प्रसाद वर्णवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी यादव, कनीय अभियंता सत्यनारायण भोक्ता सहित बिनोद यादव, दीपक कुमार व ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को 1.50 रुपया का चेक,घायल को 50 हजार रुपए का चेक विधायक प्रदीप यादव ने सौंपा
हंसडीहा।कुरमाहाट सड़क हादसे में जान गवाने वाली दोनों महिलाओं के परिजनों को शुक्रवार को स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने डेढ़ डेढ़ लाख रुपये का साथ ही घायल पूजा के परिजनों को पचास हजार का चेक सौंपा। इस दौरान विधायक ने कहा की घटना काफ़ी ह्रदय विदारक था। इस दुःख की घरी में राज्य के मुख्यमंत्री की तरफ से सहायता राशि प्रदान की गई है। ज्ञात हो की मॉर्निंग वॉक के दौरान कुरमाहाट रेलवे हॉल्ट के समीप ट्रक के चपेट में आने से प्रियंका कुमारी पति संदीप दास और सोनी देवी पति रमेश दास की मौक़े पर मौत हो गई थी जबकि 18 वर्षीय पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी।


