दुमका। शहर के व्यस्ततम इलाके टीन बाजार में गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पूजन सामग्री की दुकान से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। सुबह करीब 7:30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान के शटर से गहरा धुआं निकलते देखा, जिसके बाद तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक दुकान में रखी धूप, कपूर, घी और अन्य पूजन सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी। इस अगलगी में लाखों रुपये के माल के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


