*महिला के शव के 10 गज की दुरी पर पुलिस ने बरामद किया अंडरवियर,गमछा व पायजामा*

*शुक्रवार को सीएसपी से पैसा निकाने की बात कह कर घर से निकली थी मृतिका मयबिटि मुर्मू*
साहिबगंज – साहिबगंज जिले के बोरियों थाना क्षेत्र के मोती पहाड़ी के मिट्टी खदान के पास से सोमवार को सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. बोरियों थाना पुलिस ने मोती पहाड़ी के मिट्टी खदान से 28 वर्षीय आदिवासी महिला का शव बरामद किया है.पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला बोरियों प्रखंड के भजूवाई सोगले टोला निवासी लाड़गा मुर्मू की 28 वर्षीय पुत्री मयबिटि मुर्मू है.घटना के संबंध मे मृत महिला मयबिटि मुर्मू के पिता लाड़गा मुर्मू ने बताया कि मेरी पुत्री मयबिटि मुर्मू का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के बरमसिया गांव निवासी गोरू हेम्ब्रम के साथ हुई थी. उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व मेरी पुत्री व दामाद के बीच तलाक हो गया था.तब से मेरी पुत्री हमारे साथ रह रही है.मृत महिला का एक पुत्र 12 वर्षीय मनोज एवं दो पुत्री 14 वर्षीय सोनाली व 13 वर्षीय तालाबिटि है.उन्होने बता कि मेरी पुत्री मोती सुबोल नामक व्यक्ति के पुत्र के साथ बात करती थी.परिजनो ने मयबिटि मुर्मू की हत्या किये जाने की आशंका जताई है.वही बोरियों थाना पुलिस ने महिला के शव को पुलिस अभिरक्षा मे पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई.
*सीएसपी से पैसा निकालने की बात कहकर घर से निकली थी मृतिका मयबिटि मुर्मू*
साहिबगंज – मृतिका के पिता लाड़गा मुर्मू बताया कि मेरी पुत्री मयबिटि मुर्मू शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सीएसपी से पैसा निकालने की बात कहकर घर से निकली थी.लेकिन शाम तक घर वापस नही आई.तो हमलोगो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया.आज सोमवार की सुबह मोती पहाड़ी के मिट्टी खदान के पास उनका शव मिला.शव फुला हुआ था.
*शव के 10 गज की दुरी पर मिला अंडरवियर,गमछा व पायजामा*
साहिबगंज – बोरियों के मोती पहाड़ी के मिट्टी खदान के पास बरामद मयबिटि मुर्मू के शव के 10 गज की दुरी से बोरियो पुलिस ने कथा रंग का अंडरवियर ,काला रंग का गमछा व पायजामा जप्त किया है.पुलिस तीनो चीज को जप्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है.





