संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर गांव के समीप एक खेत में एक डिलीवरी बॉय का शव मिलने का सनसनी खेज समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे तो ताड़ के पेड़ के नीचे एक युवक का शव को देखकर भौचक्का रह गए । देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर फैल गई और भीड़ लग गई ।घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही नगर थाना में पदस्थापित ए एस आई मनदीप मेहता दल बल के साथ पहुंचकर घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। मृत युवक की पहचान मनोहर मंडल के रूप में हुई है। वह लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के पतरापाड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। एएसआई मनदीप मेहता ने बताया कि युवक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था ।प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव के आसपास किसी तरह के स्पष्ट हमले के निशान नहीं मिले हैं।हालांकि मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। इस सिलसिले में मृतक के परिजनों, दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके पूर्व कुछ कहना जल्दबाजी होगी।


